हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा और बरही प्रखंड के सीमा स्थित अलपीटो-गैयपहाड़ी जंगल में दो दिनों से दो बड़े और एक छोटा हाथी के जमे रहने से एक तरफ ग्रामीण भयभीत हैं। तो दूसरी तरफ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का लगातार दूसरे दिन भी उत्पात जारी रहा। बुधवार के रात हाथियों ने गैयपहाड़ी के बड़कीटांड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ कर एमडीएम अनाज चट कर गया। शिक्षक शिवकुमार के मुताबिक हाथी क्षेत्र के जंगल में जमे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भागने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी मलकोको, झींगीबराई और अलपीटो के जंगल में भ्रमण कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...