Hazaribagh News: उद्योग विभाग की बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के अंतर्गत निर्माणाधीन माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर के कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि वे मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर जीडको द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करें तथा कार्य में आ रही बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।हाल ही मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.