Hazaribagh News: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की कक्षा में टपकता है छत से पानी
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लश्करी का भवन जर्जर हो गया है। बरसात में बच्चों की कक्षा में छत से पानी टपकता है। पानी के टपकने से छात्र पढ़ने की जगह पानी से बचने के लिए इधर उधर भागते फिरते हैं। पंचायत समिति सदस्य मो तैयब ने बच्चों की सुरक्षा की चिंता करते हुए शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। कहा कि विद्यालय की हालत ऐसी है कि बच्चे कक्षाओं में बैठने से डरते हैं। लश्करी गांव के ग्रामीणों ने विद्यालय की छत से पानी टपकने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी दिन जोरदार बारिश में छत का कोई हिस्सा गिर गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शिक्षा विभाग को छात्रों की सुरक्षा को लेकर शीघ्र कोई पहल करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.