हजारीबाग, अगस्त 24 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। ईद मिलादुन्नबी को लेकर विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सुभाष सिंह तथा संचालन गुरु प्रसाद साव ने किया। बैठक में प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं दोनों समुदायों के कई लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारगी के माहौल में मनाने की अपील की। कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Pakur News: ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ प...