हजारीबाग, अक्टूबर 10 -- Hazaribagh News: इचाक प्रतिनिधि इचाक क्षेत्र के एनएच 33 पर रविवार सुबह हुई सड़क हादसे में स्कूटी सवार फाइनेंस कर्मी नंदकिशोर प्रसाद 36 वर्ष पिता किशोरी प्रसाद ग्राम पड़रिया थाना बरही की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नंदकिशोर देना बैंक मैं फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह घर से सुबह ड्यूटी के लिए हजारीबाग ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही स्कूटी से मुड़ सर्विस रोड से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बिखरे बोल्डर पर स्कूटी का टायर चढ़ गया। जिसके चलते वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही टेलर का छक्का उनके सर से होकर गुजर गया। जिसमें घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार एनएचएआई के एंबुलेंस कर्मी और स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ...