Hazaribagh News: इचाक में अवैध आरा मिल पर वन विभाग का छापा, तीन गिरफ्तार
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के जलौंध गांव में संचालित अवैध आरा मिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने छापामारी किया। इस दौरान चीरा हुआ लकड़ी का पटरा, लकड़ी का गोला और आरा मिल को जब्त किया । डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मिल संचालित कर रहे तीन ऑपरेटरो कों वन विभाग के कर्मी गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए । जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लकड़ी तस्कर जलौध गांव के एक सुनसान स्थल पर अवैध आरा मिल स्थापित कर कई माह से लकड़ी की अवैध कटाई और चिराई का काम कर रहे हैं। सूचना सत्यापन के में सत्य पाया और सोमवार को कार्रवाई करते हुए छापामारी किया। इस दौरान मुख्य संचालक भाग निकला। बताया जा रहा है कि संचालक के खिलाफ वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.