हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। द पोएट्स पंचायत की ओर से पेपर एंड साल्ट रेस्तरां में जो कह नहीं पाए शायद आज कह पाए थीम पर ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहित्यिक माहौल में आयोजित कार्यक्रम में कवियों, शायरों, कहानीकारों, स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट्स और साहित्य प्रेमियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, परिवार, समाज, संघर्ष, रिश्तों और जीवन के विविध रंगों को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि आशिफ अंसारी ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच नई प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में प्रगति कुमारी, सुरभि कुमारी, शालिनी सिंह, हसन अल्फायद, अभिषेक रंजन, रजिया बानो, प्रीति कुमारी, प्रतिभा किरण, लक्ष्मी पांडे, पीयू चटर्जी, अनंत ज्ञान, सवींद्र कुमार, दीपशिखा गोंड सह...