Hazaribagh News: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत
हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़-बगोदर रोड एनएच 522 स्थित चौथा में मंगलवार की शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान चौथा निवासी जीतू यादव (33) के रूप में की गई। वह पेशे से टोटो चालक था। वह टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है वह मंगलवार की शाम अपने घर के सामने एनएच किनारे खड़ा था। इसी बीच बगोदर की ओर जा रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर से चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। हो-हल्ला होने पर परिजन व स्थानीय लोग दौड़े और इलाज के लिए उन्हें विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.