हजारीबाग, नवम्बर 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि राज्य की अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने और मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश भर के अग्निशमन केंद्रों पर करीब 400 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है, जिससे प्रत्येक केंद्र को 8 से 10 अतिरिक्त जवान मिले हैं। इस नई व्यवस्था से आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड के रिस्पॉन्स टाइम में बड़ी कमी आने की उम्मीद है। चार केंद्रों पर चल रही 15 दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग आगजनी और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में इन जवानों को दक्ष बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला फायर ब्रिगेड पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर के अनुसार, 9 नवंबर से शुरू हुआ यह 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आगामी 23 नवंबर को संपन्न होगा। हजारीबाग के सिंदुर स्थित राज्य होमगार्ड ...