Hathras News: 69 नोडल अधिकारी विद्यालयों में परखेंगे हकीकत,जिम्मेदारी तय
हाथरस, अगस्त 17 -- Hathras News: जनपद के परिषदीय विद्यालयों में विशेष विद्यालय स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थलीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनकी ड्यूटी निर्धारित की है।जिलाधिकारी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल स्रोतों, रसोईघर एवं छतों की साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय परिसरों में जलभराव की समस्या के निराकरण तथा जर्जर भवनों के चिन्हीकरण एवं उनके सत्यापन की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों 19 अगस्त,बुधवार, 21 अगस्त,शुक्रवार, 22 अगस्त,शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.