हाथरस, सितम्बर 9 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। आलू निकासी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि बीतने में 43 दिन ही शेष हैं। अभी तक जिले के शीतगृहों से महज 40 फीसदी आलू की निकासी हो पाई है। सस्ते भाव के कारण किसान आलू की निकासी नहीं कर रहे हैं। किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 31 अक्टूबर के बाद शीतगृह स्वामी आलू को डंप करने के लिए स्वतंत्र हैं। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से आलू की फसल का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 52.5 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल का उत्पादन किया गया था। किसानों ने अच्छे भाव की आस में आलू शीतगृहों में संग्रहीत किया था। इसके बावजूद किसानों को आलू का अच्छा भाव नहीं मिल सका। इससे किसान शीतगृहों से अपना आलू निकलाने से कतरा रहा रहे हैं। शीतगृहों में आलू भंडारित रखने की अंतिम तिथि 31 अ...