हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: सहपऊ। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाईकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त की जांच के माध्यम से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के साथ ही शुगर की भी जांच की। जांच में तीन सफाईकर्मियों में शुगर की बीमारी सामने आई। उन्हें दवा उपलब्ध कराने के साथ मिठाई और अधिक मीठे पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी गई। इससे पहले 24 से 29 सितंबर तक ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नगर निगम व नगर निकायों में में 'सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान शिविर' आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से...