हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर पिछले बीस दिनों में पांच किशोर लापता हो गये है। लापता हुए किशोरों के परिजन चितिंत है। परिजनों ने सादाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस लापता किशोरों की छानबीन में जुटी हुई है। पहला मामला खेड़ा बरामई गांव से सामने आया है। यहां के निवासी राजवीर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार 3 जुलाई से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि अनुज ने 25 जून को वृंदावन के संत प्रेमानंद आश्रम में दीक्षा ली थी। 3 जुलाई को वह लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं दूसरा मामला गांव आरती से संबंधित है। रजनी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जुलाई की दोपहर उन्होंने...