हाथरस, जुलाई 6 -- Hathras News: सिकंदराराऊ, संवाददाता । होटल पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने से आक्रोशित युवकों द्वारा मारपीट करने के बाद उल्टे ही होटल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से आक्रोशित होटल स्वामी द्वारा सोमवार को तहसील समाधान दिवस पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए विपक्षियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जिसको लेकर एसपी ने होटल स्वामी के प्रार्थना पत्र पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिये। वासू निवासी मटकोटा ने पत्र में कहा है कि बस स्टैण्ड के पास होटल चलाता है। दो जुलाई को धर्मेश 4-5 अज्ञात लोगों को लेकर आया और खाना खाया। पैसे मांगे तो मना कर दिया और मारापीटा। इसके बाद झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उपरोक्त घटना की मोबाडल में वीडियो रिकॉर्ड है। पुलिस अधीक्षक ने को...