Hathras News: हार्डवेयर दुकानदार के साथ मारपीट, लूट का आरोप
हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: हाथरस। शहर के जलेसर रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। जलेसर रोड स्थित एक गांव नयाबास निवासी शिवकुमार समाधिया पुत्र रूप किशोर समाधिया के साथ उनकी दुकान पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार जलेसर रोड स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति सहित 6-7 लोग दुकान पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान लूट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.