हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस सिटी व अन्य रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट के घूमना अब लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। आरपीएफ द्वारा बिना टिकट स्टेशन पर घूमने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। अब तक कई लोगों पर जुर्माना भी किया गया है। टीम लगातार गश्त कर रही है। नया नियम आने के बाद आरपीएफ एक्शन में आ गई है। हाथरस सिटी स्टेशन से हर रोज आधा दर्जन पैसिंजर के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनों का आवागमन होता है। स्टेशन से हर रोज काफी संख्या में यात्री गंतव्य की दूरी तय करते हैं। वही हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन आदि स्टेशनों पर लोग सुबह व शाम में टहलने के लिए आते हैं। फालतू घूमते हुए नजर आते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था अड़चन आ रही थी। अब रेलवे ने नया नियम लागू किया है कि स्टेशन पर बिना टिकट के यदि कोई भी व्यक्ति घूमता हुआ मिले तो उन पर कार्यवाही करें।...