हाथरस, अक्टूबर 7 -- Hathras News: हाथरस, कार्यालय संवाददाता। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को पुलिसबल के साथ शहर से लगे नगला भूरा रोड स्थित एक मकान पर मिलावटी ड्राई फ्रूट्स होने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। टीम के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री स्वामी वहां से फरार हो गया। मौके से टीम ने कई कुन्तल ड्राई फ्रूट्स, मिलावटी ड्राई फ्रूटस को साफ और स्वच्छ बनाने की सामग्री, पैकिंग मशीन आदि सामान बरामद किया है। टीम ने फैक्ट्री को सील करते हुए ड्राई फ्रूट्स के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। देर शाम तक एफडीए टीम इस मामले में गहनता के साथ जांच पड़ताल करते हुए इस पूरे नेटवर्क को खंगाले में जुटी हुई थी और फैक्ट्ररी स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ही थी।

मिलावटी ड्राई फ्रूट्स की सूचना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ...