हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। सोमवार की रात अलीगढ़ रोड स्थित हाईवे के गांव हाईवे स्थित गांव बिलार के पास मोटरसाइकिल सवार युवक मे पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। राहगीरों द्वारा घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया एवं हादसे में बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया और शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी निवासी तहसीलदार उर्फ छोटेलाल राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह सोमवार की रात्रि नौ बजे अलीगढ़ के गोपी से अपनी रिश्तेदारी से...