Hathras News: स्वाइन फ्लू से बचाव को डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगवाई वैक्सीन
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। दो दिन में 40 चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल को 50 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। वैक्सीनेशन सोमवार को भी जारी रहा। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज निकलने के बाद शासन की ओर से जिले को 50 स्वाइन फ्लू की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से सीएमओ की ओर से बागला संयुक्त जिला अस्पताल को 50 वैक्सीन उपलब्ध कराई गईं। शनिवार के बाद सोमवार को भी बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी देने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गईं। बागला जिला अस्पताल में सोमवार तक 40 चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.