हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: सिकंदराराऊ/हाथरस। स्वाइनफ्लू-सीजन इन्फ्लुएंजा संक्रमण के बाद डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कस्बा सिकंदराराऊ निवासी महिला की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ से चिकित्सकीय टीम और जिला स्तरीय मलेरिया विभाग की टीम डेंगू संक्रमित महिला के घर पहुंची। टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला नयागंज निवासी 53 वर्षीय सुषमा पत्नी पुष्प कुमार वाष्र्णेय की बीते कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। परिजनों द्वारा उन्हें कस्बा के ही चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक द्वारा दवा दिए जाने के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सक की सलाह पर परिजनोंने सुषमा की एक निजी पै...