हाथरस, अगस्त 1 -- Hathras News: सासनी: तहसील सासनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर ने सलामी दी। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने उद्योग विभाग द्वारा ''एक जनपद एक व्यंजन'' योजना के अंतर्गत लगाए गए हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रबड़ी शीघ्र खराब होने वाला उत्पाद है, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखने एवं व्यापक स्तर पर विपणन सुनिश्चित करने के लिए बेहतर पैकेजिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सके और इसे अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- Hathras News: समस्याओं को सुन गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर रहे जोर: मंडल...