हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों एवं यातयात नियमों का अनुपालन कराने के साथ ही वाहनों में डैश कैम (कैमरा) लगवाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि सभी स्कूली वाहनों में अनिवार्य रूप से डैश कैम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा आपातकालीन निकासी, मेडिकल किट, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रेकर एवं फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर बैठक करने के साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्कूली वाहन निर्धारित मानकों को यदि पूर्ण नहीं करते हैं तो तत्काल नियमानुसार ...