हाथरस, अगस्त 26 -- Hathras News: हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं स्कूली वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप छात्रों को बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। किसी भी स्कूली वाहनों में निर्धारित मानक से अधिक छात्रों को न बैठाया जाए। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। जिलाधि...