हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस। शासन स्तर से पीएम सूर्यघर योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं जिले में बिजली अधिकारियों की हालीहवाली के चलते योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शहर के मुंशीगजाधर सिंह मार्ग स्थित एक 91 वर्षीय महिला से अपने आवास में सोलर सिस्टम लगवाया। इसके बाद महिला की सोलर से बनने वाली रीडिंग को जोड़ा नहीं जा रहा है।इस कारण महिला तीन माह से पूरा बिल जमा कर रही है। कई बार समस्या के निदान की मांग की। आज तक बुजुर्ग महिला को निराशा हाथ लगी है। शहर के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग निवासी 91 वर्षीय सुनीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके आवास पर स्थापित सोलर सिस्टम से उत्पादित बिजली की रीडिंग पिछले दो महीनों से मुख्य बिजली मीटर की रीडिंग से समायोजित नहीं की जा रही है। इस कारण उन्हें हर माह पूरा बिजली बिल जमा करना पड़ रहा है। उन्...