Hathras News: सोने की चेन बताकर 25 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोने बताकर पीतल की चेन 25 लाख रूपए में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सौरभ वर्मा पुत्र मुरारी लाल वर्मा निवासी गुडिहाई बाजार थाना सदर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी वर्मा मेडिकल नाम से दवाओं की थोक दुकान है। सौरभ के मुताबिक, 30 सितंबर को एक महिला सहित तीन अज्ञात लोग उनकी दुकान पर आए और दवाएं खरीदीं। उन्होंने बताया कि वह राजस्थान में काम कर रहे थे, जहां खुदाई के दौरान उन्हें करीब दो किलो वजन की पीली धातु की चेन मिली थी। वह डर के कारण पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दे पाए हैं और उसे बेचने के लिए हाथरस आए थे। उन्होंने सौरभ से कहा कि वह चेन 60 लाख रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.