हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई। चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घर में घुसकर मोबाइल, जेवरात व नकदी चोरी चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा ...