हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस। जिले के एआरटीओ कार्यालय से स्कूलों के अनफिट 141 वाहनों को नोटिस जारी किए गए हैं। शुक्रवार को आरटीओ दीपक कुमार शाह ने कार्यालय का निरीक्षण अधीनस्थों के साथ कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद आरटीओ व पीटीओ ने मुख्य मार्गो पर अभियान चलाते हुए सात वाहनों को बंद किया 32 वाहनों के चालान काटे। इससे स्कूली वाहन स्वामियों में खलबली मची रही। शासन स्तर से नौनिहालों की सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। पूर्व जिले के स्कूलों को ऑनबोर्ड किया गया। जिससे एक क्लिक के साथ वाहन का ब्यौरा आसानी से दिख सके। अब दूसरे चरण में सेफ फ्यूचर अभियान के तहत ऐसे स्कूली वाहनों को चेक किया जा रहा है। जिले में स्कूलों में लगे वाहन जो अनफिट हैं। ऐसे 141 वाहन स्वामियों को एआरटीओ कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। अभियान की समीक्...