हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस। रविवार को शहर के गिजरौली बिजलीघर लाइन पर पेड़ छटाई का काम किया गया। इस कारण सुबह से शाम तक शहर के कई इलाकों में बिजली संकट रहा। लाइन का काम पूरा होने के बाद सप्लाई चालू की तो वीसीबी में धमाका हो गया। इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को चार बजे के करीब बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग के द्वारा बारिश को ध्यान में रखते हुए बिजली लाइनों की मरम्मत व सबस्टेशनों में काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली, उमस से लोग बेहाल इसी क्रम में रविवार को शहर के गिजरौली बिजलीघर से जुडी लाइन पर पेड़ छटाई का काम किया गया। सुबह 11 बजे से गणेश सिटी, हरिओम एन्क्लेव, सीमा उपाध्याय नगर, नग...