Hathras News: सुबह से शाम तक चली धूप की लुका-छिपी
हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस। सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम मिजाज बदलता दिखाई दिया। सुबह आसमान में घने काले बारिश के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह से शाम तक हल्की धूप के बीच आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकलने से लोग खासे बेचैन दिखाई दिए। शाम को मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। लगातार कई घंटे तक रुक-रुककर कभी झमाझम तो कभी मूसलाधार बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश का असर तापमान में साफ तौर पर दिखाई दिया था। इससे मौसम सुहाना हो गया था और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिली थी.
सोमवार का मौसम सोमवार को भी सुबह से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.