Hathras News: सुबह-शाम गर्मी से राहत, दिन में आफत
हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। अक्टूबर का महीना लगने के साथ ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आता जा रहा है। यहीं वजह है कि सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धीरे-धीरे सर्दी दस्तक देती जा रही है। रविवार को भी सुबह-शाम मौसम में काफी ठंडक रही। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस के तेवर तल्ख बने रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार तड़के तापमान में गिरावट रहने की वजह से मौसम में काफी ज्यादा ठंडक रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूर्य देव ने दर्शन दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप के तेवर भी तल्ख हो गए। दोपहर में गर्मी और उमस की वजह से लोग परेशान दिखाई दिए। दोपहर में गर्मी और उमस से बचाव को लेकर महिलाएं और युवतियां दुपट्टा से चेहरा ढककर जाते हुए दिखाई दी, लेकिन इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.