हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस। अगस्त के महीने में पल-पल पर मौसम के बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। कभी मूसलाधार, कभी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो कभी चटकदार तेज धूप और उमस लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। रविवार को सुबह-शाम मौसम खुशनुमा हो बना रहा तो दिन में निकलती तेज और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: रिमझिम बारिश से गिरा पारा, फिर धूप और उमस में निकला पसीनमौसम में बदलाव रविवार को तड़के से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े रहे। सुबह सुबह आठ बजे से बूंदा-बांदी शुरु हो गई। लगभग पौन घंटे रिमझिम बारिश हुई। इससे सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी ...