हाथरस, जुलाई 24 -- Hathras News: हाथरस। जिले में मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले रह हैं। कभी आसमान घने काले बादल उमड़ रहे हैं तो कभी झमाझम बारिश हो रही है तो कभी चटकदार तेज धूप खिल रही है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज पल-पल पर बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। सुबह छह बजे आसमान में घने काले बारिश के बादल उमड़ आए। लगभग आधा घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी राहत मिली, लेकिन दोपहर में निकली धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बूंदाबांदी के बाद खिली चटक धूप, उमस से हाल-बेहाल शुक्रवार को तड़के से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। सुबह छह बजे आसमान में घने काले बारिश के बादल घिर आए और बूंदा-बांदी...