Hathras News: सुबह छाए रहे बादल तो दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस। सावन महीने में रुक-रुककर चल रहे बारिश के सिलसिले के बीच गर्मी और उमस का सितम जारी है। गुरुवार को सुबह आसमान में हल्के बारिश से के बादल छाए रहे, इससे बारिश होने के आसार बने रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान में लदे बारिश के बादल साफ हो गए और तेज धूप खिली। सुबह से शाम तक धूप और की उमस की वजह से हर कोई बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगस्त महीने में जहां रुक-रुककर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला चल रहा है। इस बीच दिन में तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी और उमस का भी प्रकोप बना हुआ है। जिसके चलते सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को खासा परेशान कर रखा था, गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया। आसमान में हल्के बारिश के बादल लदे खड़े रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.