हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: हाथरस। पल-पल मौसम के मिजाज बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक मौसम रंग बदलता रहा। सुबह आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे तो मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में निकली धूप की वजह से गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। ऐसे में गर्मी और उमस की वजह से हर कोई परेशान दिखा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते चार दिन से मौसम के मिजाज बदलने का सिलसिला बना हुआ है। कभी आंधी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं तो कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है तो कभी दिन में तेज धूप खिल रही है तो कभी आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: बूंदाबांदी के बाद खिली धूप, बढ़ी उमस गुरुवार को भी सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ बना रहा। आसमान में घने...