हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा ने दून पब्लिक स्कूल, हाथरस के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल को हाथरस जिले के विद्यालयों के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।

नियुक्ति और जिम्मेदारियां सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा द्वारा 5 अक्टूबर 2026 से यह नियुक्ति प्रभावी रहेगी । जिले में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करने, बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं एवं शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू संचालन में सहयोग देने तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों को मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जे के अग्रवाल को यह दायित्व केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता, सहयोगात्मक दृष्टिकोण और संस्थागत समन्वय के प्रति...