Hathras News: सीएमओ ने सीएचसी सासनी का किया औचक निरीक्षण, खलबली
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। अचानक सीएमओ के पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने सीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से अब तक जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्रों और प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव के लिए मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.