हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। गुरुवार को हरियाली तीज के मौके पर बुधवार को प्रसिद्ध मंदिर श्री चमत्कारी गणेश महाराज होली वाली गली में सावन माह पर पहले बुधवार को श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा भव्य फूल बंगला श्रंगार किए गए। प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर भव्य आरती 51 दीपों से राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के बैनर तले हुई। भव्य आरती पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व जिला उपाध्यक्ष दिनदयाल शर्मा दीनू पंडित द्वारा संयुक्त रूप से की गई। गणेश मित्र सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुलवाल व कमेटी द्वारा सभी पदाधिकारियों का फूलमाला व पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर निशांत उपाध्याय, संजीव गोयल, पूनम शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, गुड़िया चौधरी, जय नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...