Hathras News: सादाबाद विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया आलू किसानों का मुद्दा, सरकारी खरीद सहित कई अहम मांगें रखीं
हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। आज सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र के आलू किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सादाबाद क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन वर्तमान में आलू के बाजार भाव लगातार लागत से नीचे बने हुए हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आलू की खेती में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी, खुदाई, परिवहन तथा कोल्ड स्टोरेज भंडारण पर किसानों का भारी खर्च आता है। इसके बावजूद उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.