Hathras News: सादाबाद में सड़क हादसा, मैजिक टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत
हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव विधिपुर के पास बुधवार को टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो बुजुर्ग दोस्तों की मौत हो गई। वे दोनों मथुरा से आंखों की दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो दोस्तों की मौत से गांव छोटा सूमरा में मातम छा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटा सूमरा निवासी 72 वर्षीय खेमचंद्र पुत्र चंदन सिंह आर्मी से रिटायर्ड थे। बुधवार को वह गांव के ही अपने दोस्त 60 वर्षीय खेम सिंह पुत्र डोरीलाल के साथ बाइक से आंखों की दवा लेने मथुरा गए थे। खेमचंद्र की आंखों का उपचार चल रहा था। दवा लेकर दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया कि गांव विधिपुर में बंबा के निकट केला देवी कोल्ड स्टोर के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.