हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज इस बार साढे तीन सौ किलोवाट से रोशन होगा ठेकेदार के द्वारा जल्द कनेक्शन के लिए आवेदन किया जाएगा। आवेदन के बाद विभाग के द्वारा मीटर लगाया जाएगा। मेला क्षेत्र को जोड़ने वाली लाइनों पर काम किया जा रहा है। रविवार को शहर के वाटर वर्क्स सबस्टेशन से जुडी लाइन पर मरम्मत की गई। इस कारण शहर के एक दर्जन इलाकों की सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ा। जैसे जैसे मेला श्री दाऊजी महाराज की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे बिजली विभाग मेले में बेहतर बिजली आपूर्ति के प्रयास में जुटा हुआ है। इस बार मेला श्री दाऊजी महाराज में साढे तीन सौ किलोवाट लोड से रोशन होगा। ठेकेदार के द्वारा कनेक्शन के लिए आवेदन किया जाएगा। उसके बाद विभाग के द्वारा अस्थाई...