हाथरस, नवम्बर 14 -- Hathras News: हाथरस। सहालगों में इस बार 89 शुभ मुहूर्तो में शादियों की शहनाई की गूंज रहेगी। 20 नवम्बर को देवोत्थान एकादशी है। इसी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। साल 2027 में मई व जून मे सबसे ज्यादा सहालग रहेंगी। इस साल नवम्बर व दिसंबर में 12 शादियों के शुभ मुहुर्त हैं। सहालग के सीजन से बाजार को बूस्टर मिलेगा। वहीं शहर के अधिकांश गेस्ट हाउस बुक हो चुके हैं। शादी वाले परिवार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस साल विवाह के सीजन की शुरुआत 20 नवम्बर देवोत्थान एकादशी से होने जा रही है। नवम्बर माह में 21, 24, 25, 26, 30 सहित पांच मुहूर्त हैं। दिसंबर में दो, तीन, चार, पांच छह व 11 व 12 तारीख में कुल सात मुहूर्त हैं। यानि नवम्बर व दिसंबर में कुल 12 शुभ मुहर्त हैं। इसी तरह साल 2027 में...