हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। अक्टूबर का महीना बीतने के साथ ही धीरे-धीरे ठंड भी दस्तक देती जा रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है तो रात में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। ऐसे में लोगों द्वारा स्वास्थ्य को लेकर बरती जा रही थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्गों की स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। बदलते हुए मौसम में स्वास्थ्य को लेकर की जा रही अनदेखी के चलते लोग सर्दी, जुकाम, वायलर, खासी की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बुखार और वायरल के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखने के साथ दवा उपलब्ध कराई। साथ ही जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता थी उनकी जांच कराई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बढ़ती सर्दी ...