हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ 3 अक्टूबर को मुख्य अतिथि एवं राजदूत राजशेखर चिंतापल्ली (आईएफएस) ने किया। उन्होंने विभिन्न देशों में राजदूत के रूप में अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के महत्व पर प्रकाश डाला।हाथरस जिले में पहली बार किसी विद्यालय में इतने बड़े स्तर पर मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन हुआ, जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में बीएलएस स्कूल हाथरस, जेनेसिस स्कूल नोएडा, डीपीएस सिविल लाइंस अलीगढ़, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़, श्री राजेंद्र इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मथुरा, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस, पावना स्कूल हाथरस तथा र...