हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस। जनपद जनक और विकास पुरूष स्वर्गीय पंडित श्री रामवीर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में श्री दाऊजी महाराज के प्रागंण में मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय, मां रामवती देवी शिक्षा समिति के प्रबन्धक व ब्लाक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, हेमन्त सिसोदिया प्राचार्य मां रामवती महाविद्यालय व मुकेश शर्मा प्रधानाचार्य द कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल हाथरस आदि के द्वारा भगवान गणपति एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य हेमन्त सिसोदिया ने कहा कि सामान्य अध्ययन परीक्षा के माध्यम से सीनियर वर्ग में 390 व जूनियर वर्ग में लगभग पांच सौ मेधावी छात्र छ...