Hathras News: समस्या:जलभराव और गंदगी के बीच अंतिम यात्रा ले जाने को मजबूर लोग।
हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। अगर आपको शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखनी हो तो कभी शहर के इगलास अड्डा स्थित प्रमुख पत्थर वाली श्मशान घाट के मुख्य गेट के बाहर बिना बारिश के ही भीषण गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों, राहगीर और शव यात्रा लेकर श्मशान घाट आने वाले लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के इगलास अड्डा स्थित पत्थरवाली श्मशान घाट शहर का प्रमुख और प्राचीन श्मशान घाट है। जहां शहर और आस-पास के देहात क्षेत्र के शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर लोग पहुंचते हैं। प्रतिदिन कई शव अंतिम संस्कार के लिए यहां आते हैं। लेकिन श्मशान घाट और उसके आस-पास के इलाकों में कई सालों से जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते अधिकांश समय यहां गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.