Hathras News: सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर सभासदों का फूटा गुस्सा
हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। सादाबाद नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने की। बैठक में सभासदों और मनोनीत सभासदों ने नगर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। सभासदों ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, जबकि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और खराब लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की। बैठक में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने ब्लॉक सादाबाद के सामने पुराने यात्री स्टैंड को लगवाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। वहीं पूर्व में लगाए गए यात्री स्टैंडों के नाम महापुरुषों के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव पर सभासदों ने सहमति जताई। अतिरिक्त 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.