Hathras News: सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने जिला प्रशासन सहयोग एवं अनुमति की मांग
हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। ऐतिहासिक मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग एवं अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है। संगीत सम्मेलन के संयोजक जय शर्मा ने बताया कि सपना चौधरी को कार्यक्रम के लिए लगभग 15 दिन पूर्व ही बुक किया गया था तथा कलाकार की बुकिंग के लिए 8 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए जा चुके हैं। आयोजक के अनुसार कार्यक्रम से लगभग दो दिन पूर्व प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को रद्द किए जाने की स्थिति उत्पन्न होने के कारण अब आर्थिक एवं व्यवस्थागत कठिनाइयां सामने आ रही हैं।
आयोजकों की चिंता आयोजक का कहना है कि यदि कार्यक्रम निर्धारित रूप से आयोजित नहीं हो पाता है तो एडवांस राशि वापस मिलने को लेकर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.