हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत की मथुरा विभाग टोली की बैठक नगर इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कालौनी में हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यर्पण कर हुआ। बैठक में सदस्यता अभियान व युवती सम्मेलन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। गतिविधियों वा आयाम कार्यों की योजनाएं भी की गई । विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने गहन चर्चा करते हुए कार्य विस्तार, गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए विचार करने के लिए कहा गया। प्रान्त मंत्री आनन्द कठेरिया ने सदस्यता के विषय पर चर्चा करते हुए लक्ष्य तय करने के लिए प्रयास रत रहे कार्यकर्ता आव्हान किया । बैठक में ब्रज प्रान्त के प्रान्त मंत्री आनन्द कठेरिया, विभाग संयोजक अमन पांडे, एवं विभाग छा...