Hathras News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के अरौठा में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिरजन शव लेकर चले गए।अरौठा निवासी जगवीर सिंह 46 पुत्र रेशम सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। 18 सितंबर को बिसावार के निकट ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में जगवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी सादाबाद ले जाया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया था। रविवार की रात एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.