हाथरस, अक्टूबर 7 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी की महिलाओं ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी से उनके कार्यालय में आकर मुलाकात की। और सरकारी स्कूल से आगे जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने के कारण उसका निर्माण कराने की मांग की। जिसका शीघ्र मुआयना कराने के बाद सड़क को बनवाने का अध्यक्ष ने महिलाओं को आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी की अनेक महिलाएं अध्यक्ष के कार्यालय में आकर उनसे मिली। और उनके मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल से आगे सड़क पर पानी भर जाने की शिकायत करते हुए इसका निर्माण करवाने की मांग की। महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने शीघ्र जांच कराकर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना, जेई गर्ग, सभासद धर्मेंद्र वर्म...